• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
13/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बसपा सुप्रीमो मायवती की मां रामरती का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया गया है कि मायावती खुद दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे वहां पर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि मायावती की मां को हार्ट अटैक आया था और उसी वजह से उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 92 साल की उम्र में वे इस दुनिया को छोड़ चली गईं। अभी के लिए बसपा सुप्रीमो दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि परिवार के एकत्र होने के बाद कल दिल्ली में मायावती की मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कई नेताओं ने मायावती की मां को श्रद्धाजलि दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा है कि उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी खेद प्रकट किया है। वे कहते हैं कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दु:खद! दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे।

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

इस दुखद खबर पर बसपा ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। उसमें बताया गया है कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं। वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वैसे करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभुदयाल का भी स्वर्गवास हो चुका है।

Tags: cm yogiLucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

100 साल बाद अपने धाम लौट रही मां अन्नपूर्णा का लखनऊ में भव्य स्वागत

Next Post

लैपटॉप ही नहीं सरकार भी चलाना आता है मुख्यमंत्री को : सिद्धार्थ नाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Nirmala Sitharaman
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार संग उतारी प्रभु श्रीरामलला की आरती

09/10/2025
CP Radhakrishnan
राजनीति

नए उपराष्ट्रपति की बैठक में हंगामा, विपक्ष ने लगाई आवाज दबाने की आशंका

09/10/2025
kedarnath dham
राजनीति

केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार

09/10/2025
Maulana Rehan Raza Khan arrested
उत्तर प्रदेश

80 करोड़ हिंदुओं को ‘जूते की नोक पर रख… विवादित बयान देने वाले मौलाना गिरफ्तार

09/10/2025
Rinku Singh
Main Slider

रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड की धमकी, वेस्टइंडीज कनेक्शन से मचा हड़कंप!

09/10/2025
Next Post
Siddharth Nath

लैपटॉप ही नहीं सरकार भी चलाना आता है मुख्यमंत्री को : सिद्धार्थ नाथ

यह भी पढ़ें

Deputy CMO was held hostage and robbed

मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी

02/03/2022
AK Sharma

सभी कर्मचारी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर जनता की करें सेवा: एके शर्मा

01/10/2023
Mayawati

मायावती का सरकार पर हमला, अग्निपथ सैन्य योजना की नोटबंदी से की तुलना

20/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version