• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मुख्य सचिव शंभुनाथ का निधन, ‘मृत्यु’ पर बोलते-बोलते चले गए स्वर्गलोक

Writer D by Writer D
31/08/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Former Chief Secretary Shambhu Nath passed away

Former Chief Secretary Shambhu Nath passed away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और यूपी हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, प्रख्यात साहित्यकार डॉ. शंभूनाथ (Shambhu Nath) का शनिवार शाम अचानक निधन हो गया। वह लखनऊ में एक बुक रिलीज सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर बोल रहे थे। तभी अचानक से बोलते-बोलते उनकी सांसे थम गईं।

साहित्यकार डॉ. शंभूनाथ (Shambhu Nath) की मौत ने हिंदी साहित्य जगत को गहरा शोक पहुंचाया है। घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे की है। लखनऊ के हिंदी संस्थान में कर्ण पर आधारित एक बुक लॉन्च सेरेमनी में डॉ. शंभूनाथ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम में वह मंच पर बैठकर कर्ण और मृत्यु के टॉपिक पर बात कर रहे थे। तभी अचानक उनका सिर मेज पर टिक गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जीभ बाहर निकली हुई थी।

मृत्यु पर बोलते-बोलते हो गई मौत

इसके बाद मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने उन्हें सीपीआर दिया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार्यक्रम के संचालक और मशहूर कवि सर्वेश अस्थाना ने बताया, “शंभूनाथ जी मृत्यु पर बोल रहे थे और उसी विषय पर बोलते-बोलते उनकी मौत हो गई। यह हिंदी साहित्य जगत के लिए एक दुखद पल है।

बिहार के रहने वाले थे डॉ. शंभूनाथ (Shambhu Nath) 

डॉ. शंभूनाथ मूल रूप से बिहार के निवासी थे, लेकिन यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पहले कार्यकाल में वह प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। इसके साथ ही उन्होंने कई जिलों में जिलाधिकारी, सचिव और प्रमुख सचिव के रूप में भी कार्य किया। अपनी प्रशासनिक कुशलता के साथ-साथ वह हिंदी साहित्य में भी गहरी रुचि रखते थे।

प्रशासनिक और साहित्यिक क्षेत्र में योगदान

यूपी हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी डॉ. शंभूनाथ (Shambhu Nath) ने साहित्यिक जगत में अहम योगदान दिया। लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाले डॉ. शंभूनाथ साहित्यिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। डॉ. शंभूनाथ का निधन हिंदी साहित्य और प्रशासनिक जगत के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी पूर्ति आसान नहीं होगी। उनके विचार, उनकी साहित्यिक संवेदनशीलता और प्रशासनिक अनुभव ने समाज के कई क्षेत्रों में गहरी छाप छोड़ी। इस दुखद घटना ने साहित्यिक समुदाय को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

यह होगा जगदीप धनखड़ का नया आवास, सरकारी बंगले के लिखा पत्र

Next Post

पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; मलबे से मजदूरों का रेस्क्यू जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Massive explosion in a firecracker factory

पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; मलबे से मजदूरों का रेस्क्यू जारी

यह भी पढ़ें

अश्विनी भावे

अश्विनी भावे बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया छोड़ अमेरिका चली गई

21/02/2022
Bharat bnadh

भारत बंद: लखनऊ में धारा-144 लागू, सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी

08/12/2020
Wholesale Inflation

थोक मुद्रास्फीति सितम्बर में 0.26 प्रतिशत नीचे

16/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version