Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या

Dead Body

Dead Body

चित्रकूट। पूर्व प्रधान की दबंगों ने रंजिश के चलते लाठी-डण्डों से पीटकर बेरहमी से घायल कर दिया। इलाज दौरान पूर्व प्रधान की मृत्यु (Death) हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।

शुक्रवार को सवेरे सीतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के चितरागोकुलपुर के पूर्व प्रधान अक्षयलाल कोटार्य भगवान कामतानाथ की परिक्रमा कर रहे थे। तीन युवकों ने लाठी-डण्डों से हमलाकर उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिया।

परिजन अक्षयलाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर गये। डॉक्टरों के जिला अस्पताल रेफर करने पर परिजन उन्हें ला रहे थे कि रास्ते में मृत्यु हो गई।

पूर्व प्रधान के परिजनों ने बताया कि प्रधानी को लेकर गांव में रंजिश है। कर्वी कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version