Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, इस मामले में CBI ने लिया एक्शन

Chandrababu Naidu

Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) को आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी कौशल विकास निगम घोटाले केस (Skill Development Corporation Scam Case) में हुई है। नायडू को नंद्याल में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) की ओर से जानकारी दी गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व सीएम नायडू (Chandrababu Naidu) ने शुक्रवार को नंद्याल जिले के बनगनपल्ली में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान सीबीआई अधिकारी ने नायडू को गिरफ्तारी वारंट दिया, तो तेलुगू देशम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

वहीं, नाटकीय घटनाक्रम के बाद सुबह करीब 6 बजे तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 201 और 109 के साथ-साथ 34 और 37 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। नायडू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम- 1988 के तहत भी आरोप हैं। इस बीच उनकी पार्टी के कई नेताओं को भी नजरबंद कर दिया गया है।

Exit mobile version