Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व सीएम कल्याण स‍िंंह बोले- मेरी अंतिम इच्छा है भव्य राम मंदिर जीवन की आकांक्षा

कल्याण स‍िंंह Kalyan Singh

कल्याण स‍िंंह

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण ङ्क्षसह की उम्र 88 वर्ष है। उनका स्वास्थ्य भी अब कुछ ठीक नहीं रहता। बहुत सी पुरानी बातें याद भी नहीं रही हैं। लेकिन, राम मंदिर का जिक्र बस छेड़ दीजिए, उनका जोश झुर्रियों से बगावत कर उभर आता है। छह दिसंबर 1992 का एक-एक पल, ऐसे सुनाने लगते हैं, जैसे कल की ही बात हो। कारसेवकों के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र की पूरी इबारत सुनाते हैं और अपने द्वारा लिखित आदेश का एक-एक शब्द भी। फिर कमरे में स्थापित राम दरबार की छत्रछाया में बैठे सुकून से कहते हैं कि राम मंदिर निर्माण ही जीवन की आकांक्षा है, जो पूरी हो रही है। मुझे अपने छह दिसंबर 1992 के फैसले पर गर्व है। सरकार गिरने का कोई मलाल नहीं। वैसे भी किसी के प्रति श्रद्धा और समर्पण हो तो उसके लिए कोई भी बलिदान छोटा होता है। गोली चलवा देता तो जरूर मलाल होता।

बदमाश विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

मुझे अपने फैसले पर गर्व है। मैंने लाखों रामभक्तों की जान बचाई। मेरे माथे पर एक भी रामभक्त की हत्या का कलंक नहीं है। इतिहासकार यह भी लिखेंगे कि राम मंदिर निर्माण की भूमिका छह दिसंबर 1992 को ही बन गई थी। मुझे लगता है कि ढांचा न गिरता तो न्यायालय से मंदिर को जमीन देने का निर्णय भी शायद न होता। वैसे भी किसी के प्रति श्रद्धा और समर्पण हो तो उसके लिए कोई भी बलिदान छोटा होता है। गोली चलवा देता तो जरूर मलाल होता।

यह सिर्फ मेरी चाहत ही नहीं, बल्कि विश्वास है कि अयोध्या के राम मंदिर की शान का दुनिया में कोई दूसरा मंदिर नहीं होगा। यह भारत की संस्कृति और एकता का भी प्रतीक होगा।

राम मंदिर के साथ हो राष्ट्र निर्माण

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण स‍िंंह मानते हैं कि राम मंदिर ने देश की एकता को बल दिया है। राम मंदिर के साथ राष्ट्र निर्माण भी शुरू हो जाएगा। यह मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान का भी आधार बनेगा। देशवासियों में विश्वास पैदा होगा और अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

राम मंदिर आंदोलन के हीरो कहे जाने वाले कल्याण ङ्क्षसह को अभी भूमि पूजन का न्योता नहीं मिला है। वह कहते हैं कि सब राम की इच्छा है। वह बुलाएंगे तो चले जाएंगे। वैसे भी राम में मेरी अगाध श्रद्धा है, इसलिए किसी आमंत्रण या अनुमति की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नई शिक्षा नीति को लेकर आज होगी कैबिनेट बैठक

भूमिपूजन के उल्लास में मनाएंगे दीपावली

कल्याण ङ्क्षसह का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण शुरू होने के उपलक्ष्य में अयोध्या में दीपावली मनाने की बात कही है। जिस दिन वहां दीपावली मनाई जाएगी, उस दिन मैैं लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित अपने पौत्र राज्यमंत्री संदीप स‍ि‍ंह के सरकारी आवास पर दीपावली मनाऊंगा।

Exit mobile version