Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत, मेंदाता में एडमिट

Shibu Soren

Shibu Soren

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और राज्य के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ गई है। उनको रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनके फेफड़ों और किडनी में इंफेक्शन पाया गया है।

मेदांता में फिलहाल डॉक्टर अमित की देखरेख में सोरेन का इलाज हो रहा है। डॉक्टर अमित नेफ्रोलॉजिस्ट हैं। किडनी रोग विशेषज्ञ को नेफ्रोलॉजिस्ट कहा जाता है।

यूपी बनेगा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का हब

करीब 80 साल के शिबू सोरेन (Shibu Soren) तीन बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। फिलहाल उनके बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम हैं। इसी महीने शिबू सोरेन अपने बेटे हेमंत के साथ धनबाद की एक रैली में गए थे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए शिक्षा और कृषि में सुधार की बात की थी।

Exit mobile version