Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस करवा सकती है हमला…. राहुल को डरपोक बताने वाले शकील अहमद को जान को खतरा

Shakeel Ahmed

Shakeel Ahmed

बिहार में पूर्व कांग्रेसी नेता और केंद्र में मंत्री रह चुके शकील अहमद खान (Shakeel Ahmed) ने अपनी जान पर खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर हमला हो सकता है और कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इसमें शामिल हो सकता है। शकील अहमद खान के इस आरोप के बाद से राज्य की राजनीति में सनसनी फैल गई है।

शकील अहमद खान (Shakeel Ahmed) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए से एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके खिलाफ हमले के आदेश दिए हैं। अभी-अभी कांग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से मुझे खबर किया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस युवा कांग्रेस को यह आदेश दिया है कि कल दिनांक 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने मेरे पटना और मधुबनी निवास पर आक्रमण किया जाए। यह जनतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ है।

राहुल गांधी के खिलाफ की थी टिप्पणी

दरअसल शकील अहमद (Shakeel Ahmed) ने हाल ही में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद से ही वह राजनीति के केंद्र में आ गए थे, इस टिप्पणी में उन्होंने राहुल गांधी को डरपोक करार दिया था। जिसके बाद से पार्टी के भीतर असंतोष और नाराजगी की खबरें सामने आने लगी थी।

शकील अहमद (Shakeel Ahmed) ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी सिर्फ उन युवा नेताओं को बढ़ावा दे रहे हैं जो पार्टी में उनका गुणगान करते हैं, उनकी चापलूसी करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के नहीं होने का भी दावा किया था।

राहुल गांधी के बारे में उनका यह भी कहना था कि वह तानाशाही और गैर लोकतांत्रिक है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ सहयोग की बात नहीं सुनते हैं और ऐसा सोचते हैं कि पार्टी अपनी राष्ट्रीय मौजूदगी के कारण दूसरे स्थान से नीचे नहीं जा सकती है।

Exit mobile version