Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, इस दिग्गज ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Bhupen Bora

Bhupen Bora

असम में जल्द ही विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। इससे पहले राजनीतिक दलों में उथल-पुथल शुरू हो गयी है। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा (Bhupen Bora) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह आगामी चुनाव से पहले पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

पीटीआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए, पार्टी के पूर्व प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा (Bhupen Bora) ने इस्तीफा दे दिया है। बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। खड़गे को लिखे अपने लेटर में, भूपेन बोरा ने दावा किया कि पार्टी लीडरशिप उन्हें “नज़रअंदाज़” कर रही है और स्टेट यूनिट में उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है।

बता दें कि भूपेन बोरा (Bhupen Bora) 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष थे और पिछले साल गौरव गोगोई ने उनकी जगह ली थी। वह असम में दो बार विधायक रह चुके हैं।

Exit mobile version