Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के मामले में पूर्व प्रधान को गिरफ्तार

arrested

arrested

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के इलिया थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह गंभीर आरोप बराव गांव के पूर्व प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रह चुके घनश्याम पांडेय पर उसकी पत्नी ने लगाया है। इलिया पुलिस ने पूर्व प्रधान को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पत्नी ने पहले एसपी से मिलकर उसके साथ हो रही प्रताड़ना की शिकायत की। उसके बाद थाने मे तहरीर देकर केस दर्ज कराया। अपनी तहरीर में उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ जबरिया अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाता है और उसे प्रताड़ित करता है।

बता दें कि घनश्याम पांडे की शादी मिर्जापुर में करीब 18 साल पहले हुई थी। जिनका एक बच्चा भी है। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन शनिवार को उनकी पत्नी इलिया थाने पहुंची और अपने ही पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी। अपने ही पति के खिलाफ अप्राकृतिक दुराचार का मुकदमा दर्ज कराने पहुंची महिला को देख पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। इससे पहले महिला ने एसपी से मिलकर भी शिकायत की थी।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन में सोने पर देगा अधिक किराया? जानें दावे की सच्चाई

हालांकि महिला की तरफ से पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी एक्ट 323, 504, 506, 498 (A) समेत 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद रविवार को आरोपी को बराव गांव के मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वारंटियों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। पारिवारिक विवाद में पत्नी की ओर से दी गई तहरीर पर दर्ज मुकदमे के आधार पर घनश्याम पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version