Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, हत्यारोपी फरार

double murder

ग्राम विकास अधिकारी की हत्या

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र में शुक्रवार को आपराधिक प्रवृत्ति के पूर्व ग्राम प्रधान की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि बढ़ुआगोदाम के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान हेमवंती देवी के पति शैलेंद्र यादव की बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे बाइक से भाग निकले।

उन्होने बताया कि गांव के पश्चिम-दक्षिण छोर पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण चल रहा था। प्रधान पति वहीं पुआल पर बैठकर निर्माण कार्य देख रहे थे। इसी बीच गांव के बाहरी तरफ से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और पूर्व प्रधान को लक्ष्य कर गोलियां चला दीं। एक गोली लगते ही प्रधान उठकर भागे, तभी हमलावरों ने दौड़ाकर कई फायर किए, शैलेंद्र वहीं गिर पड़े। यह देख मजदूर भाग खड़े हुए। गोलियां मारने के बाद हमलावर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाहुबली विजय मिश्रा की करोड़ो की चहारदीवारी को किया जमींदोज

घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किए। थोड़ी ही देर में डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल में जुट गया। मृत पूर्व प्रधान थाना सरायलखंसी का हिस्ट्रीशीटर भी था। आरटीआइ कार्यकर्ता बालगोविंद सिंह, दवा व्यवसायी घूरा गुप्ता हत्याकांड में आरोपित भी था। उस पर दो हत्याओं समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज थे। अभी कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था।

स्वजनों ने हत्या का आरोप बालगोविंद व घूरा के पुत्रों पर लगाया है। वहीं पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वारदात के बाद से ही जिले में विभिन्‍न जगहों पर वाहानों की चेकिंग कर बदमाशों की तलाश की गई लेकिन दोपहर तक पुलिस को कहीं कामयाबी नहीं मिल सकी थी।

Exit mobile version