Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व प्रधान की सोते समय गोली मार की हत्या

Firing

Firing

बिजनौर। जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के रामपुर चाठा गांव के पूर्व प्रधान सागर सिंह उम्र 68 वर्ष की किसी अज्ञात बदमाश ने गोली (shot) मारकर हत्या कर दी। सागर सिंह बीती रात 9 बजे भोजनोपरांत घर के आंगन में सो गए। रात्रि समय करीब 1ः30 बजे किसी अज्ञात बदमाश द्वारा उनको गोली (shot) मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

घर पर उनका पुत्र हरेन्द्र उम्र 23 वर्ष भी सोया हुआ था। हरेद्र ने बताया कि रात्रि समय करीब 1ः30 बजे तेज आवाज़ आने पर उसे टायर फटने का अंदाजा हुआ। बाहर आकर उसने देखा तो उसके पिता के सिर में गोली (bullet) लगी थी तथा एक बदमाश उसे देखकर भाग गया।

सागर सिंह ने दो शादियां कर रखी हैं। पहली पत्नी चन्द्रो से 10 बच्चे तथा दूसरी पत्नी तारा से 5 बच्चे हैं। दूसरी पत्नी तारा अपने बच्चों सहित ग्राम सीकरी थाना किरतपुर में रहती है।

शादी की सालगिरह पर ड्रीम गर्ल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस से कही ये बात

स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। थाना मण्डावली में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गयी हैं।

Exit mobile version