Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चाय की चुस्की ले रहे पूर्व प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

Shot

Shot

कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली के अकबरपुर गांव में एक दुकान पर चाय की चुस्की ले रहे पूर्व प्रधान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है। गोली पूर्व प्रधान के कनपटी को छूते हुए सर के पीछे से निकल गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस हमलवारों की तलाश में जिले की सीमाएं सीज कर तलाश में जुटी है। सीओ श्यामकांत के मुताबिक पूर्व प्रधान की हालत अस्पताल में ठीक है। उनका इलाज किया जा रहा है।

अकबरपुर मिर्ज़ापुर गांव में सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठ चाय की चुस्की ले रहे। पूर्व प्रधान चंद्रिका प्रसाद को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है। वारदात के बाद बेखौफ बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलते ही पूर्व प्रधान चंद्रिका प्रसाद बेंच से जमीन पर गिर गए।

आसपास इलाक़े में गोली चलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पिपरी कोतवाली पुलिस ने घायल चंद्रिका को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के पीछे पूर्व प्रधान की क्या रंजिश थी। इसको लेकर पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

सीओ चायल श्यामकांत ने बताया, प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर अकबरपुर मिर्ज़ापुर गांव है। गांव की सड़क किनारे चाय की दुकान पर पूर्व प्रधान चंद्रिका प्रसाद चाय पी रहे थे। इसी दौरान बिना हाथापाई के अज्ञात बाइक सवार बदमाशों से उन्हें गोली मार दी है।

गोली पीड़ित के सर के पिछले हिस्से को छूती हुए निकली है। घटना के पीछे क्या वजह और कौन लोग है इसकी जांच की जा रही है। सीमा सीज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version