• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएए के विरोध में इस्तीफा देने वाले पूर्व आईएएस सेंथिल ने थामा कांग्रेस का दामन

Desk by Desk
08/11/2020
in Main Slider, कर्नाटक, ख़ास खबर, तमिलनाडु, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पूर्व आईएएस सेंथिल Former IAS Senthil

पूर्व आईएएस सेंथिल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले साल भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर चर्चा में आने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी एस शशिकांत सेंथिल ने रविवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। शशिकांत सेंथिल ने पिछले साल यह कहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था कि लोकतंत्र से ‘समझौता’ किया जा रहा है।

एस शशिकांत सेंथिल वर्ष 2009 के कर्नाटक कैडर के अधिकारी थे। पिछले साल  भारतीय प्रशासनिक सेवा छोड़कर सरकार के विरोध में खासकर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में हुए कई प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। वर्ष 2019 में अपने इस्तीफे के दौरान वह दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त थे। उन्होंने इस्तीफा देने के दौरान आरोप लगाया था कि विविधता से भरे हमारे लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे के साथ अप्रत्याशित तरीके से समझौता किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर : माछिल सेक्टर में चार जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर

आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शशिकांत सेंथिल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत और दुनिया के सामने 21वीं सदी में पेश आ रही चुनौतियों से अवगत है। वह देश की जनता के साथ मिलकर उसका समाधान खोजने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में इस संगठन (कांग्रेस पार्टी) को मजबूत करने तथा संविधान का संदेश देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेंगे। पूर्व नौकरशाह ने कहा कि तमिलनाडु विभाजनकारी शक्तियों का आखिरी ‘ मोर्चा’ है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग हमेशा ही ‘समाजिक समता ’ में विश्वास करते आए हैं। वह अपनी आखिरी सांस तक तमिलनाडु के उन मूल्यों के साथ खड़े रहेंगे।

 

Tags: congressFormer ias officerIndia News in HindiLatest India News Updatessasikanth senthil
Previous Post

अफगानिस्तान : काला-ए-नाव शहर बम ब्लास्ट में 2 की मौत, 2 घायल

Next Post

IPL 2020 : दिल्ली ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

26/02/2026
CM Dhami
Main Slider

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री

26/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की ऊर्जा का आधार: सीएम योगी

26/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का जापान दौरा : रणनीतिक साझेदारी का नया इतिहास रचेंगे यूपी व जापान

26/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता

26/02/2026
Next Post
IPL 2020

IPL 2020 : दिल्ली ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

यह भी पढ़ें

Dhanteras: धनतेरस पर इन शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी

02/11/2021
periods

पीरियड्स के दौरान न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है तकलीफ

27/01/2026
Mosquitoes

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

14/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version