Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व भारतीय पेसर आरपी सिंह दूसरी बार बने पिता, ट्विटर पर दी जानकारी

R.p. singh

आरपी सिंह

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय पेसर आरपी सिंह दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियर टि्वटर अकाउंट के जरिये इस खुशखबरी को शेयर किया। आरपी सिंह की पत्नी देवांशी ने बेटे को जन्म दिया है।  उनके इस ट्वीट के बाद फैन्स और क्रिकेट खिलाड़ियों ने उन्हें एक बार फिर से पिता बनने की बधाई दी है। आरपी सिंह ने देवांशी पोपट के साथ 2012 में शादी की थी। 2017 में उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ था। उनकी बेटी का नाम इरा आर्या सिंह है।

अभिषेक नायर : खिलाड़ी तेजी से ढाल रहे है यूएई के वातावरण में

आरपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”भगवान की कृपा से देवांशी और मुझे अपने बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए बेहद खुशी हो रही हैं।” एक समय पर भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख गेंदबाजों में गिने जाने वाले आर पी सिंह ने 2018 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

उन्होंने 2011 में  इंग्लैंड दौरे पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और इसी दौरे पर आखिरी वनडे मैच भी खेला। आरपी सिंह साल 2007 के टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत की विजय में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज रहे हैं।

युजवेंद्र चहल ने अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ बनाया वीडियो

हालांकि, आरपी सिंह को सबसे ज्यादा 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप के लिए याद किया जाता है। भारत के चैंपियन बनने में आर सिंह का अहम योगदान रहा था, जिन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे।

Exit mobile version