Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जेल में बंद IPS अरविंद सेन की मृतक पत्नी प्रियंका सेन चुनाव हारीं

Priyanka Sen lost the election

Priyanka Sen lost the election

अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है तो वहीं जेल में बंद आईपीएस अफसर अरविंद सेन यादव की पत्नी स्वर्गीय प्रियंका सेन यादव चुनाव हार गई।

निर्दल प्रत्याशी आशा देवी ने उन्हें 5578 वोटों से हराया। प्रियंका सेन यादव समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी थीं और वे हैरिंग्टनगंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थीं। मतदान के एक हफ्ते बाद सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

सेना बेस हॉस्पिटल में खड़ा हुआ ऑक्सीज़न का संकट, रक्षा मंत्रालय को भेजा अलर्ट

जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों में से 22 सीटों पर सपा का कब्जा हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए समाजवादी पार्टी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए समाजवादी पार्टी को 21 सीटों की जरूरत थी, लेकिन अब उसके पास 22 सीटें हैं। वही भाजपा को केवल 8 सीटें मिली है।

पूर्व DGP परमबीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, क्रिकेट सटोरिये ने लगाए धन उगाही का आरोप

बसपा को 4 व निर्दलीय प्रत्याशी को 6 सीटें मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि समाजवादी पार्टी पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की पत्नी इंदू सेन यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाएगी।

Exit mobile version