Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sharad Yadav

Sharad Yadav

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी ने दी। उनकी बेटी सुभाषिनी शरद यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए की पुष्टि। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

बता दें कि शरद यादव (Sharad Yadav) की बेटी सुभाषिनी यादव ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9.30 बजे फोर्टिस अस्पताल में शरद यादव का निधन हुआ है।

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। शरद यादव अटल बिहारी वाजपेई सरकार में केंद्रीय मंत्री थे।

Exit mobile version