Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, दुमका दौरा स्थगित

बाबूलाल मरांडी Babulal Marandi

बाबूलाल मरांडी

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। झारखंड से बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शुरुआती लक्षणों की जांच कराने पर उनका कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आया है।

गुप्तेश्वर पांडेय ने सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद दिया ये बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी की प्रार्थना और आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा और एक बार फिर जनसेवा में जुट जाऊंगा।

उन्होंने आगे लिखा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं।उन सभी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि आप सभी अपना कोविड-19 टेस्ट करवा लें। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद यूं ही बना रहे। हाल ही में पू्र्व मुख्यमंत्री मरांडी दिल्ली से वापस लौटे हैं।

‘अगर आपने ‘माल’ नहीं लिया, तो क्यों पड़ी 12 वकीलों की जरूरत?’ : शर्लिन चोपड़ा

राज्य के बीजेपी प्रवक्ता सरोज सिंह ने बताया कि शनिवार को बाबूलाल मरांडी का दुमका के लिए चार दिन का दौरा था। हालांकि इस दौरे को अब रद्द कर दिया गया है। बाबूलाल मरांडी को उन्हीं के घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है।

Exit mobile version