Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

J&K के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का निधन, PM मोदी ने कहा- देश की अपूरणीय क्षति

Former J&K Governor Jagmohan passed away

Former J&K Governor Jagmohan passed away

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केद्रीय मंत्री जगमोहन का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जगमोहन के निधन पर दुख जताते हुए इसे राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति करार दिया है।

प्रशासक से नेता बने जगमोहन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 93 वर्षीय जगमोहन ने सोमवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार परिवार ने उनके ही ट्विटर हैंडल के माध्यम से दिया।

जगमोहन ने कश्मीर में राज्यपाल के रूप में दो कार्यकाल 1984 से 89 तक और फिर 1990 में जनवरी से मई तक सेवा दी। उन्होंने दिल्ली और गोवा के उपराज्यपाल के रुप में भी कार्य किया। उन्होंने 17 फरवरी 1980 को दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यभार संभाला और 30 मार्च 1981 तक इस पद पर रहे।

CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी,कहा- चार दिन बचे है…..

इसके बाद वह 31 मार्च 1981 से 29 अगस्त 1982 तक गोवा के उपराज्यपाल रहे। वह लोकसभा के लिए भी चुने गये और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय शहरी विकास और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्य किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “हमारे राष्ट्र के लिए जगमोहन जी का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक अनुकरणीय प्रशासक और एक प्रसिद्ध विद्वान थे। उन्होंने हमेशा भारत की बेहतरी की दिशा में काम किया। उनके मंत्री कार्यकाल को नई नीति निर्माण के लिए याद गया था। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। शांति….”

Exit mobile version