Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव निलंगेकर का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव निलंगेकर का निधन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव निलंगेकर का निधन

पुणे। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का बुधवार को निधन हो गया।

वह 88 वर्ष के थे।

वे हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, लेकिन वह बाद में स्वस्थ हो गए थे और जांच में संक्रमित न पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

रामलला के प्रथम दर्शन के साथ जानिए राम मंदिर निर्माण में छिपी राष्ट्रीय एकता की भावना

निलांगेकर ने अपनी बेटी और उसकी दोस्त की मदद के लिए 1985 में एमडी परीक्षा के नतीजों में कथित छेड़छाड़ के आरोप लगने के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

श्री निलंगेकर 1985-1986 में कुछ समय तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। उनकी लातूर के एक शक्तिशाली सहकारी नेता के रूप में पहचान थी।

Exit mobile version