Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम कोरोना पॉजिटिव, पुणे के अस्पताल में भर्ती

कोरोना वायरस

लेबनान में कोरोना के 1175 नए मामले

पुणे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं रहा है। राज्य में अब तक 2.75 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। अब इस वायरस की चपेट में पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर आ गए हैं।

शिवाजीराव पाटिल गुरुवार को लातूर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 88 वर्षीय शिवाजीराव पाटिल को लातूर से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। गुरुवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पाटिल को लातूर जिले से लगभग 320 किलोमीटर दूर स्थित पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवाजीराव पाटिल लातूर के दूसरे ऐसे बड़े नेता है जो कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इससे पहले अभिमन्यु पवार औसा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

साल 2020 के अंत तक दुनिया का भुखमरी से होगा बुरा हाल, यूएन रिपोर्ट का दावा

महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा 2.75 लाख के पार

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में 7,975 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,75,640 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से 233 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,928 हो गई। पिछले 24 घंटे में हुई 233 मौतों में से 62 मुंबई में हुई हैं।

विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, बुधवार को अस्पताल से कुल 3,606 मरीजों को छुट्टी मिली। अभी तक कुल 1,52,613 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उसमें कहा गया है कि राज्य में फिलहाल 1,11,801 लोगों का इलाज चल रहा है। बयान के अनुसार, पुणे, कल्याण-डोम्बीवली, पिम्परी-चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 31, 15 और 11 लोग की मौत हुई है।

वहीं नवी मुंबई, नासिक और जलगांव निगम क्षेत्रों में नौ-नौ मरीजों की मौत हुई है। उल्लहासनगर में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है. राज्य में आए 7,975 नए मामलों में से 4,140 मामले अकेले मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के हैं। क्षेत्र में अभी तक 1,83,900 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 7,665 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version