• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

4 बार मुख्यमंत्री रहे इस दिग्गज नेता का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
13/09/2025
in मेघालय, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Former Meghalaya CM Lapang passes away

Former Meghalaya CM Lapang passes away

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेघालय की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डीडी लपांग (CM Lapang) ने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका निधन शुक्रवार रात शिलांग के बेथनी अस्पताल में हुआ, जिसके बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी जाएगी।

पूर्व सीएम लपांग (CM Lapang) का जीवन एक साधारण व्यक्ति से असाधारण बनने की कहानी है, जिसने अपनी मेहनत और लगन से राज्य की राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है। पूरा देश मेघालय राज्य के प्रति उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएगा।

4 बार बने मेघालय के सीएम (CM Lapang) 

लंपाग ने 1992 से 2008 तक लगातार चार बार मुख्यमंत्री के रूप में मेघालय की सत्ता संभाली। पहला चुनाव उन्होंने 1972 में नोंगपोह से लड़ा और जीत हासिल की। दरअसल, इसी साल मेघालय को असम से अलग करके एक अलग राज्य बनाया गया था। इसके अलावा, राज्य में उन्होंने कई मंत्री पदों पर रहकर देश की सेवा की। कहा जाता है कि वह मेघालय के सबसे स्थायी राजनीतिक सदस्यों में से एक थे। राज्य में उनके योगदान का इस तरह से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2024 में री-भोई जिले में उनकी एक प्रतिमा का अनावरण किया गया।

पूर्व सीएम लपांग का जन्म 1934 में शिलांग में हुआ था। मजदूर से सीएम बनने की उनकी कहानी लोगों के लिए प्रेरणा है। उनका जीवन एक गरीब आदमी से अमीर आदमी बनने की कहानी को दर्शाता है। लपांग ने अपनी ग्रेजुएशन इवनिंग कॉलेज से की थी, जिसकी वजह यह थी कि लपांग दिन में मजदूरी करते थे और रात में पढ़ाई करने कॉलेज जाते थे। कॉलेज खत्म करने के बाद उन्होंने 5 साल तक एक शिक्षक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने एक टाइपिस्ट और स्कूल निरीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली और 1972 से राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़ गए।

मेघालय के सीएम ने जताया दुख

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने डीडी लपांग के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व सीएम की मौत से अत्यंत दुखी हूं। लपांग एक सच्चे राजनेता थे जिन्होंने कई सालों तक जनता की सेवा की। उन्होंने अपना जीवन राज्य के कल्याण और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि री भोई जिले के निर्माण में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है और वहां के लोग उन्हें अपना एक अभिन्न अंग मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के लोगों के साथ, उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Tags: Meghalaya newsNational news
Previous Post

सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, बाल-बाल बचे

Next Post

रामभद्राचार्य के बयान पर भड़की मायावती, कह दी ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Mayawati

रामभद्राचार्य के बयान पर भड़की मायावती, कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

सीएम धामी से मिले जैन मुनि आचार्य

21/11/2021
double murder

बागपत: पुरानी रंजिश के चलते युवक युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

09/11/2020
CM Dhami

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: मुख्यमंत्री

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version