Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़

हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष

हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। आखिरकार हरियाणा भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

ओपी धनखड़ अब सुभाष बराला की जगह लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। बता दें कि इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Exit mobile version