Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनाव से पहले सपा को झटका, भाजपा के हुए पूर्व मंत्री शारदा प्रताप

Former Minister Sharda Pratap

Former Minister Sharda Pratap

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) की सरकार में मंत्री रहे पूर्व विधायक शारदा प्रताप शुक्ल (Former minister Sharda Pratap) ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने यहां स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्ल (Former minister Sharda Pratap) को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। वह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से तीन बार विधायक रहे हैं। फिलहाल वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के सदस्य थे।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले शुक्ल ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते हुये कहा कि सपा अब पूरी तरह से भटके हुये लोगों का समूह मात्र रह गयी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के बाद सपा का वजूद ही मिट जायेगा।

गौरतलब है कि चुनाव से पहले सपा प्रसपा गठबंधन होने के बाद शुक्ल, सरोजनी नगर सीट से टिकट मांग रहे थे। मगर, सपा से अभिषेक मिश्रा को इस सीट पर टिकट मिलने के बाद उन्होंने शुक्रवार को सरोजनी नगर सीट से भाजपा के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह को समर्थन देने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी।

यूपी में अब बम नहीं फटता, गूंजता है हर-हर बम-बम : सीएम योगी

श्री शुक्ल ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा और सरोजनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह की जीत को सुनिश्चित बताते हुए दावा किया कि लखनऊ की किसी भी सीट पर इस बार सपा का खाता नहीं खुलेगा। इस मौके पर श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शुक्ल जैसे अनुभवी नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version