• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व विधायक भोला पाण्डेय का निधन, प्लेन हाईजैक कर चर्चा में आये थे

Writer D by Writer D
23/08/2024
in उत्तर प्रदेश, बलिया
0
Bhola Pandey

Bhola Pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजैक कर दुनियाभर में चर्चा में आए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक भोला पाण्डेय (Bhola Pandey) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे।

भोला पाण्डेय (Bhola Pandey) वर्ष 1980 से 1985 तथा 1989 से 1991 तक दो बार कांग्रेस के टिकट पर बलिया जिले के द्वाबा विधानसभा क्षेत्र (अब बैरिया) से विधायक रहे। इसके पहले 1978 में इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उन्होंने दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर क्रिकेट की गेंद दिखाकर प्लेन हाईजैक कर लिया था।

इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना से भोला पाण्डेय (Bhola Pandey) काफी चर्चा में रहे थे। बाद में इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें रिहा किया गया।

मुख्तार के विधायक बेटे को बड़ी राहत, इस मामले में अब्बास को मिली जमानत

गांधी परिवार के करीबी रहे भोला पाण्डेय (Bhola Pandey) युवा कांग्रेस में भी विभिन्न पदों पर चुके थे। उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के वे प्रभारी भी रहे। बाद में उन्होंने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाई। बलिया जिले के ग्राम मून छपरा के निवासी भोला पाण्डेय कांग्रेस के टिकट पर तीन बार सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन एक बार भी जीत हासिल नहीं कर सके।

Tags: ballia newsbhola pandeyup news
Previous Post

पानी की बर्बादी ना करें, उसकी महत्ता समझें: राज्यपाल

Next Post

कुलदीप यादव ने शेन वार्न को दी श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा ये दिल छूने वाला संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बैलेंस समाप्त होने पर रात और अवकाश में नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

10/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

आज के युग में संचार ही शक्ति है: केशव प्रसाद मौर्य

10/04/2026
Vrindavan Parikrama Marg
उत्तर प्रदेश

वृन्दावन परिक्रमा मार्ग का ‘मेगा मेकओवर’, 21.28 करोड़ रुपए से बदलने जा रही सूरत

10/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल 2026 का किया उद्घाटन

10/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
Next Post
Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव ने शेन वार्न को दी श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखा ये दिल छूने वाला संदेश

यह भी पढ़ें

Bihar Election 2020

बिहार चुनाव 2020 : कोरोना कोल में इतने प्रतिशत वोटरों का दिखा उत्साह

28/10/2020
Shanaya Kapoor

डेब्यू से पहले शनाया कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए इतने लाख फॉलोअर्स, फैंस को कहा शुक्रिया

24/03/2021
दो आईपीएस अफसर कोरोना Two IPS officers Corona positive पॉजिटिव

सिंघु बॉर्डर पर तैनात दो आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version