• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

Writer D by Writer D
15/03/2026
in Main Slider, क्राइम, तेलंगाना, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs

Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रंगा रेड्डी (तेलंगाना)। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में शनिवार रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदारों की ‘रेव पार्टी’ का भंडाफोड़ किया है। मोइनाबाद स्थित पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के फार्महाउस पर छापेमारी के दौरान न केवल नशीले पदार्थ बरामद हुए, बल्कि पुलिस टीम पर गोली चलाने की भी कोशिश की गई। इस हाई-प्रोफाइल मामले में टीडीपी सांसद और पूर्व विधायक समेत कई बड़े नाम सामने आए हैं।

छापेमारी के दौरान फायरिंग से हड़कंप

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फार्महाउस पर ड्रग्स पार्टी चल रही है। रात करीब 9:30 बजे जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तो दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी नमित शर्मा ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को काबू में किया और सभी को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि यह हथियार पूर्व विधायक रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के भाई रितेश रेड्डी का है।

5 दिग्गजों का ‘ड्रग टेस्ट’ पॉजिटिव

पुलिस को मौके से 2 ग्राम संदिग्ध सफेद पाउडर (संभावित ड्रग्स) मिला है। पार्टी में मौजूद 11 लोगों (10 पुरुष, 1 महिला) का तत्काल ड्रग टेस्ट कराया गया, जिसमें से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ड्रग्स लेने वालों में शामिल हैं: पायलट रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) (पूर्व विधायक), नमित मिश्रा (रियल एस्टेट कारोबारी), रितेश रेड्डी (पूर्व विधायक के भाई), कौशिक रवि. अर्जुन रेड्डी

सांसद और बड़े नाम भी थे मौजूद

पार्टी में टीडीपी के एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार की मौजूदगी ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। इनके अलावा एम. रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्ण, रवि और शरीफ रेड्डी भी वहां मौजूद थे। चेवेल्ला डीसीपी योगेश गौतम के मुताबिक, सभी के सैंपल विस्तृत जांच के लिए लैब भेजे गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सियासी उबाल: “कब तक चलेगा ये सब?”

इस घटना ने तेलंगाना की राजनीति में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस नेता वी. हनुमंत राव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रही है, लेकिन रसूखदार लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्व विधायक के फार्महाउस पर ऐसी अवैध गतिविधियां कब तक चलती रहेंगी? उन्होंने दोषियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tags: National newstelangana ews
Previous Post

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

15/03/2026
CM Yogi's letter to the people of UP
Main Slider

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

15/03/2026
Heavy Rain
राजनीति

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश,ओलावृष्टि का अलर्ट

15/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

नियमित दौड़ लगाना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र: मुख्यमंत्री भजनलाल

15/03/2026
NCERT book in controversy again
Main Slider

ब्राह्मणों ने अंग्रेजों को दिए शास्त्र?… फिर विवादों में फंसी NCERT की किताब

15/03/2026

यह भी पढ़ें

सांबा पहुंचे पीएम मोदी, हाथ जोड़कर जनता का किया अभिवादन

24/04/2022
Arrested

5 महिलाओं समेत 10 तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की हेरोइन बरामद

21/09/2022
Transfer

यूपी में दो IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version