Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

suicide

पूर्व प्रधान के पुत्र ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र ने खुद को गोली मार ली। मामला चिनहट थाना क्षेत्र के खंदक गोयरा गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है।

खंदक गोयरा गांव में पूर्व प्रधान व भारतीय किसान यूनियन नेता स्व. हरिनाम सिंह यादव का आवास हैं। हरिनाम के तीन बेटे शिवराज, देशराज और हंसराज हैं। सोमवार सुबह शिवराज यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कार में बैठकर खुद को गोली मारी ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।

बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स शॉप पर हुई लाखों की लूट, लुटेरे फरार

आनन-फानन में शिवराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक शिवराज सिंह यादव का भतीजा दीपराज सिंह यादव समाजवादी पार्टी युवजन सभा का पदाधिकारी है। शिवराज सिंह यादव के दो बच्चे हैं।

शिवराज यादव भारतीय किसान यूनियन संगठन से जुड़े थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से वे परेशान चल रहे थे। आगामी प्रधानी के चुनाव की तैयारी भी शिवराज यादव कर रहे थे। सुसाइड करने के कारणों की छानबीन में चिनहट पुलिस लगी है। परिजनों के मुताबिक शिवराज ने डिप्रेशन के चलते खुद को मारी गोली मारी है।

Exit mobile version