• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व राष्ट्रपति निकोलस को 1 साल की सजा, चुनाव में अवैध पैसे के इस्तेमाल के दोषी करार

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को अदालत ने एक साल घर में नजरबंद रहने की सजा सुनाई है।

Desk by Desk
30/09/2021
in World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पेरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 में दोबारा चुनाव लड़ने के असफल प्रयास के लिए गैरकानूनी फंडिंग का दोषी पाया गया है। उन्हें घर में नजरबंदी की एक साल की सजा भी सुनाई गई है। अदालत उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग ब्रेसलेट पहनकर घर पर सजा काटने की अनुमति देगी। सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे और वह कुछ भी गलत करने से दृढ़ता से इनकार करते रहे हैं।

दोगुना धन खर्च करने का आरोप

सरकोजी फैसला सुनाए जाने के समय पेरिस की अदालत में मौजूद नहीं थे। उन पर चुनाव लड़ने के लिए खर्च की जानी वाली अधिकतम वैध धनराशि 2.75 करोड़ डॉलर से लगभग दोगुना धन खर्च करने आरोप है। वो समाजवादी नेता फ्रांस्वा ओलांद से हार गए थे।

अदालत ने कहा कि, सरकोजी इस बात को भली-भांति जानते थे कि धन खर्च की सीमा पार हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अतिरिक्त खर्चों पर लगाम नहीं लगाई। पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी लंबे समय से अपने ऊपर लगे आरोपों को नकाररते हैं। उन्होंने मई और जून में भी अदालत में खुद के बेगुनाह होने की बात कही थी।

मुंबई में फूटा कोरोना बम, मेडिकल कॉलेज के 29 छात्र कोविड पॉजिटिव

अकाउंटेंट्स ने दी थी चेतावनी

चुनावी फंडिंग मामले को लेकर अभियोजकों का मानना है कि, सरकोजी 2012 के चुनाव से हफ्तों पहले जानते थे कि उनका खर्च कानून की अधिकतम सीमा के करीब पहुंच रहा है। फ्रांसीसी कानून के तहत चुनाव में इस्तेमाल होने वाले पैसों को सख्ती के साथ सीमित किया गया है।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप लगाया कि उनके अकाउंटेंट्स ने उन्हें पैसे को लेकर दो चेतावनी भी दी, लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया। अभियोजकों ने तर्क दिया कि सरकोजी अपने अभियान के फंडिंग के लिए जिम्मेदार एकमात्र व्यक्ति हैं और उन्होंने विशाल रैलियों सहित कई रैलियों का आयोजन करके पैसे की सीमा को पार करने का विकल्प चुना।

अपने बचाव में बोले पूर्व राष्ट्रपति

वहीं, सुनवाई के दौरान, सरकोजी ने अदालत से कहा कि अतिरिक्त पैसा उनके अभियान में नहीं लगाया गया, बल्कि इससे अन्य लोगों को अमीर बनाने में मदद मिली। किसी भी धोखाधड़ी वाले इरादे से इनकार किया। उन्होंने ये भी जोर दिया कि वो दिन-प्रतिदिन के कार्यक्रमों को नहीं संभालते, क्योंकि उनके पास ऐसा करने के लिए एक टीम थी. इसलिए खर्च की राशि के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति के अलावा 13 अन्य लोगों पर केस चला है। इसमें रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य, अकाउंटेंट और रैली आयोजक शामिल हैं। इन सब पर जालसाजी, विश्वास तोड़ने, धोखाधड़ी करने और अवैध वित्त पोषण सहित कई आरोप थे।

Tags: FranceNicolas Sarkozy
Previous Post

मृतक मनीष गुप्ता के परिजनों से मिले सीएम योगी, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

Next Post

जंगल में मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

Desk

Desk

Related Posts

Iran bombs US airbase
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान का महा-इंतकाम: बंदर अब्बास का बदला लेने के लिए अमेरिकी बेस पर भीषण अटैक

28/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Next Post

जंगल में मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

कनॉट प्लेस में रात 8 बजे के बाद नो एंट्री No entry in Connaught Place after 8 pm

दिल्ली: कनॉट प्लेस में रात 8 बजे के बाद नो एंट्री , पास वालों को मिलेगा प्रवेश

31/12/2020
unmanned vehicle

DRDO ने किया मानव रहित यान अभ्यास का सफल परीक्षण

29/06/2022
Electricity Prices

डिजिटल प्लेटफाॅर्म से विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही योगी सरकार

13/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version