Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत नाजुक

Shinzo Abe

Shinzo Abe

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर आज सुबह नारा शहर में हमला हुआ। उनको भाषण के दौरान गोली मारी गई। गोली शिंजो आबे के सीने के पास लगी थी, जिसके बाद उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उनका काफी खून निकल गया था। जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था। पोलिस ने मौके से एक 42 साल के संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

दिल का दौरा भी पड़ा

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।

स‌ड़क पर सभा कर रहे थे

जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते किया था। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। कई मौकों पर पीएम मोदी और शिंजो आबे एक दूसरे को याद कर चुके हैं। पिछले साल ही भारत ने शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

Exit mobile version