Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर लगा दुष्कर्म का आरोप

Wasim Rizvi

Wasim Rizvi

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर उनके ड्राइवर की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला कई वकीलों और अपने पति के साथ सआदतगंज थाने पहुंची और वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। इस बीच वसीम रिजवी ने आरोपों का खंडन किया है और ड्राइवर पर दुश्मनों से सांठ गांठ का इल्जाम लगाया है।

वसीम रिजवी के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर सआदतगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया है कि कई साल तक उसके पति शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के यहां गाड़ी चलाते थे, इस दौरान वसीम रिजवी के घर के पास वह एक सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे।

दो साल की मासूम के साथ दरिंदगी, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले जब उसके पति वसीम रिजवी की एक गाड़ी लेकर शहर से बाहर गए थे, तभी वसीम रिजवी रात के करीब 10:00 बजे उसके कमरे में घुस गए और उससे छेड़छाड़ करने लगे। इसका विरोध करने पर वसीम रिजवी ने उसे उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। महिला ने आगे बताया कि इसी तरह वसीम रिजवी बार-बार उसके पति को किसी काम के बहाने शहर से बाहर भेज देते थे और अश्लील वीडियो दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया करते थे।

हालांकि इस पूरे मामले पर वसीम रिजवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खंडन किया है। वसीम रिजवी ने कहा है कि उसके ड्राइवर ने दुश्मनों से सांठगांठ की है और पत्नी के सहारे उसके उनके ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल सआदतगंज थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version