• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के खेमे में भाजपा ने लगाई सेंध, साहब सिंह समेत कई नेता बीजेपी में शामिल

Writer D by Writer D
24/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Saheb Singh joined bjp

Saheb Singh joined bjp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता में सेंध लगाने का एक और सफल प्रयास करते हुये भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री साहब सिंह (Saheb Singh) समेत विपक्षी दलों के कई नेताओंं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा के साहब सिंह, सुषमा पटेल,शालिनी यादव और जगदीश सिंह सोनकर के अलावा राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राजपाल सैनी समेत कई नेताओं को पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा “ भाजपा परिवार में आप सभी का आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी राष्ट्रहित में अनवरत कार्य कर रही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के अद्भुत एवं प्रेरणादायी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका अवश्य सुनिश्चित करेंगे।”

सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में जनकल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

गौरतलब है कि हाल ही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान सपा से किनारा कर एक बार फिर भाजपा नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुये थे। साहब सिंह 2012 में तत्कालीन अखिलेश सरकार में कबीना मंत्री बनाये गये थे वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासी पैठ रखने वाले राजपाल सैनी को पिछले साल हुये विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पडा था। शालिनी यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी में सपा के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लडा था जिसमें उनकी करारी हार हुयी थी।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी गठबंधन के ‘इण्डिया’ नामकरण पर तंज कसते हुये कहा कि जब किसी सरकारी ठेकेदार को काली सूची में डाला जाता है तो वह अपनी फर्म का नया नाम रख लेता है। वैसे ही संप्रग यानी यूपीए का नया नाम इंडिया हो गया है। उन्होने कहा कि विपक्ष जितने भी गठबंधन बना ले मगर जनता एक बार श्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर देखने का मन बना चुकी है।

Tags: bjpLucknow NewsSaheb SinghSamajwadi partyup news
Previous Post

सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में जनकल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक

Next Post

हर जरूरतमंद का मिले पक्के आवास की सुविधा: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

21/11/2025
उत्तर प्रदेश

मंत्री ए.के. शर्मा ने शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का लिया हाल-चाल

21/11/2025
Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
'Yogi's UP' is setting global standards in AI
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

20/11/2025
Next Post
yogi

हर जरूरतमंद का मिले पक्के आवास की सुविधा: योगी

यह भी पढ़ें

लव-जिहाद पीड़िता ने विधानसभा के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

15/03/2021
Soldier

थाने पर तैनात में सिपाही की बैरक की छत से गिरकर मौत, मचा हड़कंप

01/11/2022
fake factory

नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाभोड़, लाखों की शराब समेत पांच गिरफ्तार

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version