Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा को बड़ा झटका, भाजपाई हुए पूर्व विधायक सिनोद शाक्य

बदायूं। पूर्व विधायक सिनोद शाक्य (Sinod Shakya) ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सिनोद शाक्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सिनोद शाक्य एमएलसी चुनाव में सपा के प्रत्याशी थे, लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर पर्चा वापस ले लिया था। इससे भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर सिनोद के भाजपा की सदस्यता लेने के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। इनकी मौजूदगी में सिनोद शाक्य को पार्टी का पटका पहनाया गया।

सपा को झटका, MLC घनश्याम लोधी और शैलेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक के खिलाफ पर्चा वापस लेने के बाद से ही माना जा रहा था कि सिनोद शाक्य भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनको कोई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। चर्चा है कि भाजपा सिनोद शाक्य या उनकी पत्नी सुनीता शाक्य को मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्य का विकल्प बनाने की तैयारी में है।

सिनोद के भाजपा में शामिल होने पर महेश गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, अशोक भारतीय, गौरव गुप्ता, शारदेंदु पाठक, अजीत वैश्य, एमपी सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, पारस गुप्ता, अनुज माहेश्वरी आदि ने लखनऊ में उनका स्वागत किया।

Exit mobile version