Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा टीएमसी पार्टी में शामिल

यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल

यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी घमासान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पहुंचे हैं। यशवंत सिन्हा शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मोदी सरकार को घेरने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत नंदीग्राम और कोलकाता में रैली करने जा रहे हैं।

यशवंत सिन्हा ने पार्टी के दफ्तर जाकर सदस्यता ली और पार्टी का झंडा लहराया। टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मित में विश्वास रखती थी, लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आज अकाली दल और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

सिद्धार्थनगर में आज से ‘काला नमक चावल महोत्सव’ शुरू, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

उन्होंने आग कहा कि शिवसेना ने भाजपा का साथ छोड़ा दिया है। आप बताइए आज भाजपा के साथ कौन खड़ा है? टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज देश एक अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की ताकत लोकतंत्र की संस्थाओं की ताकत में निहित है। यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि न्यायपालिका समेत ये संस्थाएं कमजोर हो गई हैं।

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के बाद किसान आंदोलन की गूंज बंगाल में भी गूंजेगी। आज किसान नेता राकेश टिकैत नंदीग्राम और कोलकाता में किसान रैली को संबोधित करेंगे और यहां किसानों को भाजपा का बहिष्कार करने का संदेश देंगे। यहीं नहीं राकेश टिकैत बंगाल के किसानों से भाजपा को वोट ना करने के लिए भी कहेंगे।

Exit mobile version