• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Former Union Minister Ajit Singh

Former Union Minister Ajit Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। 82 साल के अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे। मगंलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। ये खबर उनके बेटे जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दी है।

अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। आज सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जयंत चौधरी ने कहा, “दुख और महामारी के काल में हमारी प्रार्थना है कि अपना पूरा ध्यान रखें, संभव हो तो घर में रहें और सावधानी जरूर बरतें। इससे देश में सेवा कर रहे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी। ये चौधरी साहब को आपकी सच्चा श्रदांजलि होगी।”

चौधरी साहब नहीं रहे!
🙏🏽 pic.twitter.com/7cnLkf0c6K

— Jayant Chaudhary (@jayantrld) May 6, 2021

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर अजित सिंह के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। चौधरी अजित सिंह ने साल 1986 से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। 1986 में वह राज्यसभा भेजे गए थे। 1987 से 1988 तक लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष पद भूमिका निभाई। 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में कर दिया। अजित सिंह 6 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रहे। इसके अलावा 4 प्रधानमंत्रियो की कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

 

Tags: death from corona virusFormer Union Minister Ajit SinghNational newsRLD
Previous Post

ऑक्सीजन की कमी चिंताजनक

Next Post

कोरोना पॉजिटिव आसाराम की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

tulsi vivah
धर्म

कब है तुलसी विवाह, जानें पूजा की सही विधि

29/10/2025
Sawan
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये नियम, मिलेंगे शुभ परिणाम

29/10/2025
garden
Main Slider

घर में पड़ी पुरानी और बेकार चीजों से सजाए अपना गार्डन

29/10/2025
Honeymoon
Main Slider

इन रोमांटिक जगह पर जाकर बनाए अपने हनीमून को कुछ खास

29/10/2025
Kerala
फैशन/शैली

सर्दी की छुट्टियों में घूमने का बना रहे है प्लान, तो देखें केरल के ये शहर

29/10/2025
Next Post
Asaram Bapu

कोरोना पॉजिटिव आसाराम की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

यह भी पढ़ें

Jia Khan

बेहतरीन सिंगर और डांसर भी थीं जिया खान, इस फिल्म से बन गईं थीं बड़ा नाम

28/04/2023
murder

विवाहित प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

05/12/2021
Mandap

शादी बनेगी यादगार, इन तरीकों से करें मंडप की सजावट

12/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version