Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी कोरोना पॉजिटिव,एसजीपीजीआई में भर्ती

Kesharinath Tripathi

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रयागराज में इलाज करा रहे केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत बिगडऩे पर शुक्रवार को उनको संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ रेफर किया गया है। बता दें कि केशरीनाथ त्रिपाठी, बुधवार को इटावा में हिंदी सेवा निधि के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए थे। इसके बाद उनकी तबियत कुछ खराब थी। जांच कराने पर वह कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले थे।

दिल्ली में ठंड ने 14 साल का रिकार्ड कर दिया ध्वस्त, विजिबिलीटी जीरो

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की दो दिन पहले कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वह अभी होम आइसोलेशन में थे। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगडऩे पर उनको मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद उनकी सेहत को देखते हुए संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। उनको शुक्रवार को ही संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

 केशरीनाथ त्रिपाठी के घर के लोगों सहित 15 ने कराई जांच

इससे पहले गुरुवार को पूर्व राज्यपाल पंंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के कोरोना वायरस से संक्रमित होनेे के बाद उनके परिवार के लोगों और निवास पर काम करने वाले स्टाफ समेत 15 लोगों ने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया। राहत की बात यह है कि केशरीनाथ त्रिपाठी के परिवार के लोगों और सभी स्टाफ की प्राथमिक रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Exit mobile version