Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्कूल की छत पर लटकता मिला आया का शव, आत्महत्या की आशंका

suicide

आत्महत्या

लखनऊ। वजीरगंज इलाके में स्कूल की छत पर आया का शव लटकता मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।

थाना प्रभारी वजीरगंज ने बताया कि पुरानी बात मण्डी निवासिनी 40 वर्षीय यासीन फातिमा सिटी स्टेशन के पास एक निजी स्कूल में आया थीं। मंगलवार की सुबह यासीन रोजाना की तरह स्कूल आई थी। दोपहर बाद स्कूल बंद करते समय कमरे चेक किए जा रहे थे। इसी दौरान पर यासीन का शव बांस में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था।

जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, कब्जे से नकद और पत्ते बरामद

शव लटकता से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्कूल कर्मियों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और मृतका के पति रौनक अली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रौनक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतका के तीन बच्चे हैं एवं पति बार्बर का काम करता है।

Exit mobile version