Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो दिन से लापता बच्चे का पानी से भरे गड्ढे में मिला शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दनकौर कस्बे में दो दिनों से लापता छह वर्ष के बच्चे का शव (dead body) पानी से भरे गड्ढे में मिला। बच्चे के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना दनकौर पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि बच्चे की हत्या की गई है या उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक बच्चे का नाम फजलु था।

बच्चे के दादा रहीस ने बताया कि फजलु दो दिनों से लापता था, लेकिन सोमवार की शाम को किसी ने उन्हें सूचना दी कि कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर एक पानी से भरे गड्ढे में एक बच्चे का शव (dead body) दिख रहा है।

इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त फजलु के रूप में की। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के परिजनों की शिकायत पर उसके अगवा होने की रिपोर्ट थाने में पहले से दर्ज है। उन्होंने बताया कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आती है कि उसकी हत्या की गई है, तो इस मामले में उचित धारा की बढ़ोतरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए बच्चे के परिजनों ने थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version