Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक्ट्रेस मुनमुन सेन के घर पर हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद मुनमुन सेन के घर पर हमले करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।

शनिवार रात बालीगंज में पूर्व सांसद मुनमुन सेन के घर पर बदमाशों ने घर में घुस कर मारपीट की थी। घटना के बाद मुनमुन सेन ने बालीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर बालीगंज पुलिस ने रविवार को बंटी नस्कर (21), विशाल नस्कर (18), रोहन राम (19) और रोहित राम (24) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन लोगों को पद्मपुकुर लेन और चक्रबेरिया इलाके से गिरफ्तार किया है।

घटना शनिवार रात 11 बजे की है। लगभग15 बदमाश अचानक मुनमुन सेन के अपार्टमेंट में घुस गए थे। उन्हें पूर्व सांसद के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की। इस घटना में कार्तिक, बुद्ध और शंकर नाम के तीन लोग घायल हो गए थे।

पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बदमाशों ने पूर्व सांसद के घर पर हमला क्यों किया। इस घटना में उनके साथ और कौन कौन शामिल है।

Exit mobile version