• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रापर्टी विवाद में महिला की हत्या, सास-ननद समेत चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। जिले में गुरुवार को पुलिस ने महिला की हत्या (Murder) में सास, ननद सहित चार लोगों को गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पुरानी गुड़ाही मंडी में विगत एक मई की रात्रि महिला की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतका की सास, ननद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने कबूल किया कि प्रापर्टी को लेकर उन्होंने बहू हेमू को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने चारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

खागा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पुरानी गुड़ाही मंडी के समीप रहने वाली हेमू केशरवानी पत्नी स्व. मनोज केशरवानी का हत्यायुक्त शव एक मई को घर की सीढ़ियों में पड़ा मिला था। इस घटना का चश्मदीद गवाह उसका मूकबधिर बेटा था। जो बेहद सहमा हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्याकांड में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई थी।

जांच के दौरान हत्या में मृतका की सास शांती देवी निवासी जीटी रोड पुरानी गुढ़ाई मंडी खागा, ननद बीना केशरवानी पत्नी सुभाष चंद्र केशरवानी, उसका पति सुभाष चंद्र केशरवानी निवासी जमुना नगर थाना नैनी जनपद प्रयागराज व दुर्गा प्रसाद उर्फ छेद्दू सोनी निवासी कमलानगर कस्बा खागा को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि महिला हेमू केशरवानी की हत्या में शामिल उसकी सास, ननद, ननद के पति व एक अन्य दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गयी है।

Tags: crime newsfatehpur news
Previous Post

नगर निगम का एआरओ 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Next Post

12 मई राशिफल: आज इनको मिलेगा भाग्य का साथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ अब वाकई ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ का प्रतीक बना: सीएम योगी

13/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जापान और सिंगापुर की सफल यात्रा के लिए मुख्यमंत्री योगी को दीं शुभकामनाएं

13/03/2026
Next Post
Horoscope

12 मई राशिफल: आज इनको मिलेगा भाग्य का साथ

यह भी पढ़ें

होंठो में छिपी होती है चेहरे की सुंदरता, जानें मेकअप का सही तरीका

21/08/2021
Sawan

सावन के व्रत का ऐसे करें पारण, जानें उपवास में क्या खाएं-क्या नहीं?

17/07/2025
Rajasthan Police Constable vacancy

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले जान लें ये दिशा निर्देश

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version