• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से 4 मासूम HIV संक्रमित, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
04/03/2023
in उत्तर प्रदेश, एटा
0
AIDS

HIV

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। स्वास्थ्यकर्मियों की बेपरवाही से चार मासूम एड्स के शिकंजे में आ गए। रिपोर्ट आने के बाद से घर वाले परेशान हैं। उनकी नींद हराम हो गई है।

वीरांगना अवंतीबाई स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते चार बच्चों में एचआईवी होने का खतरा बन गया है। यहां वार्ड में भर्ती पांच बच्चों को एक सिरिंज से इंजेक्शन लगाने का आरोप है। इनमें से एक बच्ची HIV से संक्रमित है। जिला प्रशासन से शिकायत के बाद HIV से बचाव के लिए चारों बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

कासगंज जिला निवासी एक आठ वर्षीय बच्ची को सांस लेने में दिक्कत के साथ खांसी की समस्या थी। परिजन उसका इलाज कराने 20 फरवरी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। उन्होंने निमोनिया की आशंका पर इलाज शुरू किया। लाभ न मिलने पर उसकी टीबी की जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव आई।

इसके बाद आशंका होने पर 27 फरवरी को उसकी HIV की जांच कराने के लिए सैंपल लिया गया। एक मार्च को रिपोर्ट आई। इसे देखकर परिजन के होश उड़ गए। बच्ची की HIV की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसी वार्ड में शहर निवासी सात वर्षीय बच्ची सहित चार अन्य बीमार बच्चे भी भर्ती थे। शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार की शाम एक डॉक्टर बच्चों को देखने आए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से कहा कि एक बच्ची HIV संक्रमित है।

साइकिल से जा रहे डीएसपी को वाहन ने मारी टककर, दर्दनाक मौत

बताया कि स्टाफ ने HIV संक्रमित बच्ची को इंजेक्शन लगाकर उसी निडिल से मेरी बच्ची और वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों के इंजेक्शन लगाया था। रिपोर्ट आने पर शुक्रवार की शाम को विरोध किया। इस पर कॉलेज के कर्मचारियों ने संक्रमित बच्ची को घर भेज दिया। वहीं उसकी बच्ची की रात 12 बजे छुट्टी कर दी गई। लेकिन, हम उसे लेकर नहीं गए। एक अन्य बच्चे की मां ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। चारों बच्चे भर्ती हैं। उन्हें शनिवार को HIV से बचाव संबंधी एक महीने का कोर्स दिया गया है।

एडीएम बोले- जांच के कार्रवाई होगी

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रावधान है कि सिरिंज को एक ही बार एक मरीज के प्रयोग में लिया जाए। आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच कराकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: etah newsHIV+up news
Previous Post

साइकिल से जा रहे डीएसपी को वाहन ने मारी टककर, दर्दनाक मौत

Next Post

‘पठान’ के सामने ढेर हुआ ‘बाहुबली 2’, बनी हाईएस्ट ग्रॉसर हिन्दी फिल्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Bundelkhand
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

30/03/2026
Kanya Sumangala Yojana
उत्तर प्रदेश

कन्या सुमंगला योजना से बदली तस्वीर: अमेठी की 23 बेटियों को मिली नई उड़ान

30/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवादी’ खा जाते थे गरीबों का हकः मुख्यमंत्री

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी पीसीएस-2024 परिणाम घोषित: 932 अभ्यर्थी सफल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

30/03/2026
Next Post
Pathan

'पठान' के सामने ढेर हुआ 'बाहुबली 2', बनी हाईएस्ट ग्रॉसर हिन्दी फिल्म

यह भी पढ़ें

Bank Holidays

3,5 या 10 नहीं मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

24/02/2024
AKISCC

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार को सुझाव किसानों की नैतिक जीत : एआईकेएससीसी

17/12/2020
oxygen

24 घंटों में रिकार्ड 783 मीट्रिक टन से अधिक हुई ऑक्सीजन की आपूर्ति

04/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version