• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के चार बच्चों की हत्या, CM योगी ने जताया दुख

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, ललितपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में ललितपुर के पुराकलां थानाक्षेत्र में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया और प्रशासन को परिजनों को आर्थिक मदद देने के आदेश दिये।

बच्चों के शवों का आज पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये लेकिन परिजनों ने सगे चाचा पर बच्चों की हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया । परिजन अंतिम संस्कार से पहले हत्या की एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े थे। इस विवादास्पद परिस्थिति में पुलिस और प्रशासन परिजनों को समझाने में लगे रहे।

कमलनाथ की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में चुनाव आयोग ने 48 घंटे में मांगा जवाब

गौरतलब है कि मंगलवार को देर शाम एक ही परिवार के चार बच्चों के शव मछली पालन की पानी से भरी खदान में उतराते मिले थे । पुलिस ने चारों शवों का आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया लेकिन परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने शवों को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करने से इंकार किया। मृतक रवीन्द्र व ब्रजेन्द्र के पिता मुकुन्दी ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों की मौत पानी मे डूबने से नहीं हुई हैं, उन्हें जहर देकर मार डाला व शवों को पानी से भरी खदान में फेंक दिया ।

उन्होंने चाचा पर ही आरोप लगाते हुए बताया कि चाचा ने ही जमीनी विवाद के चलते हत्या कर शवों को फेंका है वह एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी तालबेहट परिजनों को समझाने में लगे हुए हैं और कार्रवाई का आश्वासन दे रहें हैं।

बीजेपी सांसद बोले- पश्चिम बंगाल में दिसंबर तक लग जाएगा राष्ट्रपति शासन

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार बच्चों के तालाब में डूबने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए थे।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP news
Previous Post

IPL मैच पर सट्टा हारने से आहात युवक ने लगाकर की आत्महत्या

Next Post

रामपुर : राजकीय पॉलीटेक्निक के भवनों के लिये एक करोड़ रुपये स्वीकृत

Desk

Desk

Related Posts

Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Next Post
राजकीय पॉलीटेक्निक

रामपुर : राजकीय पॉलीटेक्निक के भवनों के लिये एक करोड़ रुपये स्वीकृत

यह भी पढ़ें

x-mas celebration

क्रिसमस पर कोरोना वायरस का वार, यीशु के जन्‍मस्‍थल पर भी रहा सन्नाटा

25/12/2020
वाराणसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार Varanasi, the number of corona infected crosses 10 thousand

देश में प्रति 10 लाख की आबादी में कोरोना संक्रमण से 49 दर्ज की गई मौतें

03/09/2020
up board result

जल्द जारी होगा UP Board का रिजल्ट, इस साइट पर होगा घोषित

04/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version