Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में सहारनपुर समेत यूपी के चार शहर चयनित

smart city

स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट में सहारनपुर शामिल

इंडियन स्मार्ट एवार्ड कांटेस्ट-2020 के लिए पूरे देश में सहारनपुर सहित तीस स्मार्ट सिटी का चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश से इस कांटेस्ट में चार शहरों का चयन हुआ है, इनमें सहारनपुर स्मार्ट सिटी को भी शामिल किया है।

अंडर आई एस ए सी इंडियन स्मार्ट एवार्ड कांटेस्ट-2020 के लिए स्मार्ट सिटी में चयनित देश के सभी सौ शहरों ने भागेदारी की थी। इन शहरों से 25 मार्च से 31 अगस्त तक यानि लाॅक डाउन के दौरान किये गए कार्यो के संबंध में विवरण मांगा गया था।

जिसमें लाॅक डाउन में कोरोना को लेकर चलाये गए जागरुकता कार्यक्रमों, कम्युनिटी किचन व भोजन वितरण, टेली मेडिसिन,सफाई व सेनेटाईजेशन आदि किये गए कार्यो के फोटो, वीडियो, सिटी एडवाईजरी कमेटी की बैठकों आदि का विवरण शामिल था।

IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली की शाही जीत, 46 रनों से दी शिकस्त

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कांटेस्ट के लिए स्मार्ट सिटी में चयनित देश के सभी 100 शहरों ने भागेदारी की थी। इन शहरों से 25 मार्च से 31 अगस्त तक लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों के संबंध में विवरण मांगा था। इसमें लॉकडाउन में कोरोना को लेकर चलाए जागरूकता कार्यक्रमों, कम्युनिटी किचन व भोजन वितरण, टैली मेडिसिन, सफाई व सैनिटाइजेशन आदि पर किए कार्यों के फोटो, वीडियो, सिटी एडवाइजरी कमेटी की बैठकों आदि का विवरण शामिल था।

उसी के आधार पर स्मार्ट सिटी में चयनित सौ शहरों में से प्रथम चरण में तीस शहरों का चयन किया गया है। इन तीस शहरों में सहारनपुर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से केवल चार शहरों का चयन किया गया है। इनमें सहारनपुर के अलावा अन्य तीन शहरों में वाराणसी, आगरा और अलीगढ़ शामिल है।

सरेशाम सीमेंट व्यापारी को बदमशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि अब दूसरे चरण के लिए चयनित सभी तीस शहरों को उक्त कार्यो के विवरण की एक समरी तथा कुछ अन्य जानकारियां भेजी जायेगी। उसके आधार पर पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर आने वाले स्मार्ट सिटी को पुरस्कृत किया जायेगा।

Exit mobile version