Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक ही घर में मिले चार शव, इलाके में फ़ैली दहशत

Dead Bodies

Dead Bodies

मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके में दलवी अस्पताल के पास एक घर में चार शव (Dead Bodies) मिलने से दहशत फैल गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि प्रेम प्रसंग में आरोपित ने तीन महिलाओं की गला घोंटकर हत्या की और इसके बाद आत्महत्या कर ली। कांदिवली पुलिस ने सभी शव अस्पताल भेज दिए हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान किरण दलवी, मुस्कान दलवी, भूमि दलवी और शिवदयाल सेन के रूप में हुई है। शिवदयाल सेन की जेब से सुसाइड नोट मिला है।

उद्धव सरकार गिरते ही ट्रेंड कर रहा है #UkhadDiya, ट्विटर पर संजय राऊत को घेरा

इस पत्र में लिखा गया है कि वह भूमि से प्यार कर रहा था, जबकि किरण तथा मुस्कान इसका विरोध कर रही थीं। इसी वजह से इन तीनों महिलाओं की हत्या कर वह आत्महत्या कर रहा है।

Exit mobile version