• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काले हिरण का शिकार कर रहे चार शिकारी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
25/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जाल बिछाकर काले हिरण (black buck) का शिकार (hunting) कर रहे 11 लोगों में से 4 को पुलिस ने मौके से दबोच लिया जबकि सात शिकारी (hunter) फरार हो गए। पुलिस ने मौके से हिरण का शव व हिरण के शिकार करने के दौरान प्रयुक्त जाल, कुल्हाड़ी और डंडे आदि बरामद किए हैं। वन विभाग पैलानी के रेंजर श्यामलाल यादव की तरफ से दी गई तहरीर में सभी पर मामला दर्ज किया गया।

पैलानी थाना क्षेत्र के गजनी गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जाल बिछाकर कुछ शिकारी हिरण का शिकार कर रहे थे। जाल में फंसे एक हिरण को कुल्हाड़ी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम को देख शिकारी भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर 4 शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हिरण के शिकार में प्रयुक्त जाल, कुल्हाड़ी और डण्डे आदि भी को बरामद कर लिया। वन विभाग के रेंजर श्यामलाल की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम तिंदवारी में करवाया गया।

इस बारे में इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि काला हिरण का शिकार कर रहे कमल पुत्र शिवसहाय केवट, रामरतन केवट पुत्र रामबहोरी केवट, बलबीर पुत्र देवशरण केवट, रामकेश केवट पुत्र चंद्रपाल केवट निवासी बेंदा मजरा लाहा केवटरा को गिरफ्तार किया गया है। सभी पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/39/51 पर दर्ज किया गया है। सभी 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। चार को जेल भेजा जाएगा। जो शिकारी मौके से फरार हो गए हैं, उनको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Tags: banda newscrime newsup news
Previous Post

युवती को ब्लैकमेल करने के आरोपी को सात साल की सजा

Next Post

दो सगे भाई समेत चार पर किशोरी को अगवा करने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Kidnapping

दो सगे भाई समेत चार पर किशोरी को अगवा करने का आरोप

यह भी पढ़ें

immunity

शरीर में दिखे ये संकेत तो समझ जाए आपकी इम्यूनिटी है कमजोर

30/12/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को किया डिजिटल हस्तान्तरण

06/03/2023
taliban government

तालिबान और हक्कानी गुट में चली गोलियां, अब्दुल गनी बरादर घायल

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version