• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में चार अंतरजनपदीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/02/2022
in क्राइम, उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
liquor smuggler

liquor smuggler

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने पिलखनी पोखरा के पास मुठभेड़ (Police Encounter) में चार अंतरजनपदीय शराब तस्करों (inter-district liquor smugglers) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इनमें से एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं चार अन्य भागने में सफल हो गए। मौके से 200 लीटर अवैध शराब, शराब पैक करने के उपकरण, बोतल, ढक्कन, रैपर, गांजा, अवैध पिस्टल व कारतूस व वाहन बरामद हुए।

एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने बताया पुलिस टीम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिलखिनी पोखरा तिराहा के पास कुरेथू की तरफ से संदिग्ध वाहन आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर चालक व वाहन सवार उतरकर खेत में भागने लगे।

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को एसटीएफ ने दबोचा

सरेंडर करने के लिए कहने पर फायर करने लगे। हेड कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने से उमेश कुमार उर्फ मुन्ना निवासी उदपुर हीरामनपुर थाना सिंधोरा जिला वाराणसी घायल होकर गिर पड़ा। उसके तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। चार फरार हो गए। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। फरार अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में अवैध शराब तस्कर घायल, साथी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियों में अखिलेश कुमार उर्फ पिंटू निवासी सुरैला थाना गौराबादशाहपुर, सूरज गौड़ निवासी खूरशू थाना देवगांव जिला आजमगढ़, उमेश कुमार उर्फ मुन्ना के अलावा शुभम दुबे निवासी केरांव थाना जलालपुर हैं। फरार अपराधियों में प्रशांत दुबे उर्फ सौरभ निवासी केरांव, सूरज सिंह निवासी नहौरा थाना, धनंजय उर्फ पुच्चू निवासी लोहगाजर और श्रीधर सिंह निवासी लोहगाजर थाना जलालपुर हैं।

शराब तस्करों ने चेकिंग के दौरान सिपाही पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर

इनके विरुद्ध जिले व आसपास के जनपदों में विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद वाहनों में मारुति स्विफ्ट डिजायर, होंडा सिटी व मारुति सुजुकी है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव, एसआइ राम शंकर पांडेय, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, सुधीर कुमार राय, गुलाब चंद यादव, कांस्टेबल कुमार यादव, काशीनाथ यादव रहे।

Tags: crime newsJaunpur newsLiquor smuggler arrestedPolice Encounter
Previous Post

ड्रिंक एंड ड्राइव में फंसे कई फिल्मी हस्तियों की हुई गिरफ्तारी रद्द किया गया लाइसेंस

Next Post

चन्नी जी, गुरु गोविंद सिंह जी भी बिहारी थे

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Next Post
cm channi

चन्नी जी, गुरु गोविंद सिंह जी भी बिहारी थे

यह भी पढ़ें

Delhi Elections

Delhi Elections: EC ने 477 उम्मीदवारों के नामांकन किए खारिज, मात्र इतनें हुए OK

19/01/2025
Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

18/06/2022
UPSC NDA-CDS 1

आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में बंपर भर्तियां, 12वीं पास वाले करें आवेदन

21/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version