Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉल में आई ‘खौलते’ पानी की बाढ़, चार लोगों की मौत, 70 से अधिक घ्याल

boiling water flood

boiling water flood

मॉस्को। दुनिया में बाढ़ जैसे आपदा के चलते अक्सर लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। लेकिन क्या आपने खौलते पानी (Boiling Water) की बाढ़ देखी है? दरअसल हाल में रूस में मॉस्को के एक शॉपिंग सेंटर में ऐसी ही बाढ़ आई। इसमें जान माल के नुकसान के अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।

घुटनों तक झुलस गए लोग

यहां बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। इस घटना में कुल 4 लोगों की उबलते पानी (Boiling Water)  से जल जाने से मौत हो गई। घटना के दौरान चारों ओर चीख पुकार की स्थिति थी और लगभग 70 लोग घायल हो गए। इसमें से 50 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अचानक से आई इस बाढ के चलते कुल 18 लोग मॉल में फंस भी गए थे।

कैसे आई खौलती बाढ़ (Boiling Water Flood) ?

मामला Vremena Goda shopping centre का है। माना जा रहा है कि किसी गर्म पानी के पाइप के अचानक फट जाने के चलते ये बाढ़ आई होगी। मामले की आपराधिक जांच की जा रही है।

तेजी से बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर, आज शाम तक नदी फिर पार कर सकती है खतरे का निशान

कई रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में सेंटर के फ्लोर पर कई इंच ऊपर तक पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। एक क्लिप में दिखाई दिया कि पानी कितना गर्म था फ्लोर की छत तक भाप दिखाई पड़ रही है। एक रूसी समाचार आउटलेट का दावा है कि, बाढ़ के पानी को साफ करने की कोशिश में कई लोगों ने पोछे का इस्तेमाल किया, लेकिन लोग घुटने तक गहरे पानी में फंस गए और उनके पैर झुलस गए।

सेंटर के बाहर की तस्वीरों में आपातकालीन सेवा कर्मियों से भरी कई एम्बुलेंस घायल लोगों को इलाज के लिए ले जाती दिख रही हैं। खबर लिखे जाने तक फंसे हुए 18 लोगों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।  रूसी जांच समिति के एक प्रवक्ता ने कहा कि “सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने वाली सेवाओं के प्रावधान, जिसके परिणामस्वरूप लापरवाही के कारण 4 व्यक्तियों की मौत हुई” के आधार पर  आपराधिक मामला चलाया जा रहा है।

Exit mobile version