Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पिरान्हा मछली के हमले में चार लोगों की मौत

कुछ मछलियां मनुष्‍य को नुकसान पहुंचा सकती हैं तो कई मछलियां ऐसी हैं जो आदमी की जान भी ले सकती हैं। ठीक एक ऐसा ही मामला दक्षिण अमेरिकी देश पराग्‍वे (Paraguay) में सामने आया है।

यहां पिरान्‍हा मछली (Piranha Fish) के हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। मछली के इस तरह हमला करने के बाद  बीच के आसपास मौजूद लोग आतंकित हो गए।

डेली स्‍टार के मुताबिक, दरअसल एक 22 वर्षीय युवक गायब हो गया था। उसके परिवार वाले ‘बीच’ पर तलाश रहे थे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उसके परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही इस युवक की लाश बहुत ही बुरी हालत में बीच के पास मिली। उस पर ये हमला तब हुआ जब वह पराग्‍वे नदी (Paraguay River) में नहाने के लिए गया हुआ था। फोरिंसक जांच में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि इस युवक पर पिरान्‍हा मछली ने ही हमला किया था।

वैसे ऐसा अमूमन कम ही होता है कि पिरान्‍हा मछली इतनी आक्रामक हो जाए। लेकिन इस इलाके में कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले एक 49 साल के बुजुर्ग भी पराग्‍वे नदी में ठीक इसी तरह मृत अवस्‍था में मिले थे। उनके शरीर पर काटने के निशान थे। वहीं दो और लोग Tebicuary river नदी के पास ठीक इसी तरह मृत मिले थे।  इस घटना के बाद  Itapua में मौजूद क्‍लब के मैनेजर Adrian Cardoza ने कहा कि वह पानी में केमिकल डालने की सोच रहे हैं ताकि पिरान्‍हा आम लोगों से दूर रहें।

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा में चूक देश के साथ साजिश : सीएम योगी

क्‍यों करती हैं हमला

बायोलॉजिस्‍ट जूलियो जेवियर (Biologist Julio Javier) ने  ABC।com।py को बताया कि पिरान्‍हा मछली तब करती हैं, जब उनका प्रजनन का समय चल रहा हो। ज्‍यादातर नर पिरान्‍हा मछली ही हमलावार होती है। ये हमला करने से पहले छिप जाती हैं।

Exit mobile version