• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Writer D by Writer D
13/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों (Road accidents) में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अरनिया थाना इलाके में ईसनपुर गांव के पास अलीगढ़ गाजियाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पहासू इलाके के गांव टक्कर की नगलिया के रहने वाले कालीचरन (35) और धर्मेंद्र (32) और छतारी इलाके के गांव चौगानपुर का रहने वाला साहब सिंह (28) अरनिया इलाके के दशहरा स्थित एक पावर प्लांट में मजदूरी करते थे।

उन्होंने बताया कि बृस्पतिवार रात तीनों बाइक से कहीं जा रहे थे, रास्ते में खुर्जा की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने तीनों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। अरनिया के थाना प्रभारी सोमनाथ राय ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कब्जे में ले लिया गया है।

एक अन्य घटना में सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे युवक को शुक्रवार सुबह अहमदगढ़ थाना इलाके में दिल्ली बदायूं राजमार्ग पर रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया।

पुलिस के मुताबिक, अहमदगढ़ थाना इलाके के नौरंगाबाद का रहने वाला अर्जुन (18) शुक्रवार सुबह सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहा था, इस दौरान दिल्ली से बदायूं जा रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पाते ही गांववाले मौके पर पहुंच गए और दिल्ली-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर शिकारपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अब्बास हसन, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर उनका गुस्सा शांत कराया।

Tags: bulandshehr newsroad accidents
Previous Post

अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, वितरण किया तिरंगा झण्डा

Next Post

एसएसबी ने निकाली सायकिल तिरंगा यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post

एसएसबी ने निकाली सायकिल तिरंगा यात्रा

यह भी पढ़ें

स्वामी नित्यानंद

रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद ने बनाया खुद का ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’, इस दिन लांच होगी करेंसी

19/08/2020
impotence

नीम के अधिक सेवन से पुरुष हो सकते हैं इस नपुंसकता का शिकार

17/10/2022
ATS commando centre

योगी सरकार की पहल, फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा स्वयं सहायता समूहों का उत्पाद

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version