Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मादक तस्करी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सात करोड 62 की चरस बरामद

उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने अहिरौली क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके वाहन से एक कुन्तल 27.21 किलो ग्राम चरस बरामद की,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जिसकी कीमत सात करोड़ 62 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहिरौली थाना पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर एनएच-28 सुबोधिया खुर्द के पास पिकप वाहन सवार चार तस्करो नेपाल निवासी कमल के अलावा बलिया निवासी रामबिलास,प्रमोद कुमार और हरदेव को गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ़ ने तीन मादक तस्करों को दबोचा, 50 लाख का गांजा बरामद

उनके कब्जे बोरियों में लगभग 07 करोड़ 62 लाख रूपये कीमत का एक कुन्तल 27.21 किलोग्राम चरस बरामद किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है।

Exit mobile version