Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारिश से घर की छत ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल

शामली। जिले में बारिश के बाद एक घर की छत ढह जाने की घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार को गढ़ी हसनपुर गांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक राजस्व दल घटनास्थल पहुंचा।

Exit mobile version