मुठभेड़ के बाद चार बदमाश गिरफ्तार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के शहर कोतवाली इलाके में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ (Encounter) के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार (Arrested) करने का दावा किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने गुरुवार को बताया कि ठोकरी गांव में बुधवार और गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे जंगल मे छिपे चार शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर ठोकरी गांव मे रोड के किनारे स्थित बांस के जंगल मे महेश कुमार राम बचन सुरेंद्र कुमार और देवी लाल को पुलिस मुठभेड़ (Police Encounter) में गिरफ्तार किया गया है।

राम वचन के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। महेश, राम वचन और सुरेंद्र यह लोग गोंडा जिले के रहने वाले है जबकि देवीलाल प्रतापगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। इन सभी पर चोरी और लूट के मामले चल रहे है।

इन पर शहर कोतवाली और सलोन में चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने सूचना के आधार पर ठुकरी गांव के पास जंगल मे घेराबंदी की लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस को अपने बचाव में इन पर जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध असलहे हजारों रुपये की नगदी और मोटरसाइकिले बरामद हुई है।

Exit mobile version